मोदीनगर तहसील में कूड़े का अंबार, बदबू से लोग परेशान

गाजियाबाद | मोदीनगर तहसील के अंदर ही कूड़ा फेका जा रहा है, जिससे कूड़े का अंबार लग गया है। कूड़ेदान होने के बावजूद भी कचरा बाहर फेंका जा रहा है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है।

तहसील के अंदर कामकाज करने वाले लोग और आने वाले लोगों को इस कूड़े के कारण बदबू से परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बदबू के कारण उन्हें सांस लेना मुश्किल हो रहा है। कचरा कई दिनों से पड़ा हुआ है, जिसके कारण बदबू फैल गई है। कचरे में पड़े हुए खाने के टुकड़े, प्लास्टिक, और अन्य कचरा सड़ रहा है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है।

मोदीनगर तहसील अधिकारियो की लापरवाही के कारण कचरा कूड़ेदान मे डालने के बजाए कामकाज के पास ही फेका जा रहा है। इससे न केवल तहसील की छवि खराब हो रही है, बल्कि लोगों को भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस समस्या का समाधान करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए। कूड़ा फेकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए और तहसील को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही, तहसील अधिकारियो की लापरवाही के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। तहसील के अंदर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़ेदान होने के बावजूद भी कचरा बाहर फेंका जा रहा है।

बदबू और गंदगी फैल रही है। लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। तहसील अधिकारियो की लापरवाही के कारण कचरा कूड़ेदान मे डालने के बजाए कामकाज के पास ही फेका जा रहा है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.