उत्तराखंड में फिर बरपा कहर: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा इलाके में बीती रात करीब 11 बजे बादल फटने से भारी तबाही मच गई। अचानक हुई तेज बारिश के चलते कई होटल और दुकानें पानी में बह गए, जबकि कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुसार, मुख्य बाजार में मलबा घुसने से 2-3 बड़े होटल और कई दुकानें पूरी तरह से तबाह हो गए। इस आपदा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

इस प्राकृतिक आपदा के चलते तमसा नदी उफान पर आ गई, जिससे प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हुआ, जिसके बाद पूरा मंदिर परिसर पानी में डूब गया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति कई वर्षों बाद देखने को मिली है।

प्रशासन और SDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.