हरियाणा सरकार की नई पहल, अब आम नागरिक भी कर सकेंगे सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग

Sirsa, 08 मार्च (एम.पी. भार्गव)। हरियाणा सरकार ने राज्य के आम नागरिकों के कौशल विकास और तकनीकी संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2025–26 की घोषणाओं के अनुरूप सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब आम नागरिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

आईटीआई प्रधानाचार्य Rakesh Sharma ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आईटीआई में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और स्थानीय नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अब आम नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप में उपलब्ध मशीनों का उपयोग कर सकेंगे।

इच्छुक नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in
पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आईटीआई के संसाधनों का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कौशल विकास को नई दिशा देने के संकल्प के साथ Haryana Skill Development and Industrial Training Department ने इस योजना को लागू किया है। यह पहल न केवल युवाओं बल्कि उन सभी नागरिकों के लिए लाभदायक साबित होगी जो तकनीकी ज्ञान और मशीनरी सीखने में रुचि रखते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.