हरियाणा सरकार ने सभी 22 जिलों की मार्केट कमेटियों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन किए नियुक्त

हरियाणा 24 सितंबर (डॉ. एम.पी. भार्गव की विशेष रिपोर्ट): हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से राज्य के सभी 22 जिलों की मार्केट कमेटियों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां कृषि मंडियों और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से की गई हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पलवल, सिरसा, पंचकुला, नूंह, यमुनानगर, डबवाली, महेन्द्रगढ़, कैथल, रेवाड़ी, जींद, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, गुरुग्राम, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक और कुरुक्षेत्र सहित सभी जिलों की मार्केट कमेटियों में नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।

पलवल मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी और वाइस चेयरमैन संदीप गोयल होंगे।

होडल मार्केट कमेटी में जगमेंदर सिंह चेयरमैन और पवन शर्मा वाइस चेयरमैन बने।

सिरसा मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंदरपाल और वाइस चेयरमैन जनक राज शेरपुरा नियुक्त हुए।

पंचकुला मार्केट कमेटी में सुरेंद्र शर्मा चेयरमैन और ओमप्रकाश सिंगला वाइस चेयरमैन होंगे।

नूंह मार्केट कमेटी के चेयरमैन चेतराम और वाइस चेयरमैन थान सिंह बने।

यमुनानगर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राकेश त्यागी और मोहित बंसल वाइस चेयरमैन होंगे।

डबवाली मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा और अमिलाल पारिख वाइस चेयरमैन बने।

महेंद्रगढ़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ और वाइस चेयरमैन कृष्ण होंगे।

कैथल मार्केट कमेटी के चेयरमैन विजेंदर रोड और वाइस चेयरमैन जयसिंह नियुक्त हुए।

रेवाड़ी मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनिल सैनी और वाइस चेयरमैन दीपक मंगला बने।

जींद मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष बबलु गोयल और वाइस चेयरमैन हरिदास होंगे।

सोनीपत मार्केट कमेटी में अरुण चौहान चेयरमैन और संजय वर्मा वाइस चेयरमैन बने।

फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा और वाइस चेयरमैन सोनू शर्मा होंगे।

करनाल मार्केट कमेटी के चेयरमैन ईश्वर लाल और वाइस चेयरमैन लेखराज गर्ग बने।

पानीपत मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह और वाइस चेयरमैन बलवान शर्मा नियुक्त हुए।

गुरुग्राम मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष यादव और वाइस चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल बने।

हिसार मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह और अनिल नियुक्त किए गए।

फतेहाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगदीश जाखड़ और इंदर गावरी वाइस चेयरमैन बने।

रोहतक मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी और वाइस चेयरमैन सतीश गोयल नियुक्त हुए।

कुरुक्षेत्र मार्केट कमेटी में सुरेश कुमार चेयरमैन और शशिकांत जैन वाइस चेयरमैन बने।

राज्य सरकार का मानना है कि नई नियुक्तियों से मंडियों के संचालन में पारदर्शिता आएगी और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

यह बदलाव आने वाले समय में हरियाणा की कृषि अर्थव्यवस्था और बाजार प्रबंधन को गति देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.