महिला दिवस पर हैल्स फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय International Women’s Day के अवसर पर Hails Foundation द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रबंधन फाउंडेशन की बोर्ड मेंबर डॉ. माधवी सिंह ने किया, जबकि संचालन साहित्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने किया।

डॉ. माधवी सिंह ने बताया कि संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, कला, साहित्य और संवेदनशीलता जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करती है। इसी उद्देश्य के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में इन सभी क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिशा शर्मा के आकर्षक नृत्य से हुई। इसके बाद संगीत कार्यक्रम और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Upma Arora उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम बेहद रोचक और प्रेरणादायक रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अक्सर महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, लेकिन उनका मानना है कि महिलाएं पहले से ही सशक्त हैं। जरूरत केवल उनकी उस शक्ति को पहचानने और जागृत करने की है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं कलयुग के हनुमान की तरह हैं, जो अपनी शक्ति को भूल गई हैं। जब महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान लेती हैं तो वे हर क्षेत्र में चमत्कार कर दिखाती हैं। आज देश और समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं और जहां महिलाएं सशक्त हैं, वहां समाज लगातार तरक्की कर रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर संस्था की ओर से शिक्षा प्रकोष्ठ की एम्बेसडर रक्षा सिंह, जनरल सेक्रेटरी रचना भाटिया, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से प्रीता आहूजा, प्रिया आहूजा, संगीता जैन, सुदेश सरोहा, रेणु देवी, पिंकी शर्मा, मेंटल हेल्थ स्पीकर रश्मि आहूजा, मोटिवेशनल स्पीकर बबीता नेगी तथा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.