बाराबंकी में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता सदन कुंवर अक्षय प्रताप सिंह व प्रदेश महासचिव कुंवर बृजेश सिंह राजावत का भव्य स्वागत

कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय बहराइच में किया गया सम्मान

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नेता सदन व एमएलसी (प्रतापगढ़) एवं पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह तथा पार्टी के प्रदेश महासचिव कुंवर बृजेश सिंह राजावत का जनपद बहराइच में एक कार्यक्रम में जाते समय जिलाध्यक्ष कुं. भूपेंद्र सिंह बाबी और प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जोशीले स्वागत एवं अभिनंदन के साथ सम्मान किया गया।

नेता सदन ने दिया संगठन को मजबूत करने का मंत्र
इस अवसर पर नेता सदन कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अभी से पूरी निष्ठा और मनोयोग से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट जाएं। हमारा लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में मजबूती से प्रत्याशियों को मैदान में उतारना और उन्हें विजयी बनाना है।”

उन्होंने बताया कि जनसत्ता दल पूरे प्रदेश में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है और पार्टी नेताओं द्वारा लगातार प्रदेशभर में दौरे कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।

प्रदेश महासचिव ने बाराबंकी टीम की तारीफ की
प्रदेश महासचिव कुंवर बृजेश सिंह राजावत ने बाराबंकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि “यह टीम बहुत ही सशक्त है और टीम भावना के साथ काम कर रही है।”

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “2027 से पहले बाराबंकी जनपद में पार्टी को इतना मजबूत बना दें कि हर सीट पर जनसत्ता दल मजबूती से प्रत्याशी उतार सके।”

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने राजनीति को सेवा की भावना से किया, और हम सभी को भी सेवा नीति के साथ आम जनमानस को पार्टी से जोड़ना है।

पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से:

  • जिलाध्यक्ष कुं. भूपेंद्र सिंह बाबी
  • प्रधान महासचिव अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह
  • जिला महासचिव राहुल शुक्ला
  • छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण जायसवाल
  • प्रधान महासचिव प्रेम प्रकाश सिंह
  • किसान प्रकोष्ठ महासचिव शुभंकर सिंह
  • सचिव पवन सिंह
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव इम्तियाज अहमद
  • उपाध्यक्ष मो. आकिब कैफ
  • उप सचिव मोहम्मद अली
  • जिला सचिव दीपचंद सोनी
  • उप सचिव शशांक वर्मा
  • छात्र प्रकोष्ठ सचिव अभय प्रताप सिंह

कार्यकर्ता: आशुतोष पाठक, मो. हमजा, विवेक सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने बाराबंकी में जनसत्ता दल के बढ़ते जनाधार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को प्रदर्शित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.