नवयुक्त जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार का भव्य स्वागत

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के नवयुक्त जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार आज अपने पैतृक आवास ग्राम धनेली उत्तरी, नर्मदेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पूरे जनपद से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

हरीश गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“आप सभी लोग जिले के कोने-कोने से मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। मैं आप सभी को कोटि-कोटि प्रणाम करता हूं और यह वादा करता हूं कि आपके सम्मान को सदैव अपने शीश पर रखूंगा। आपके उत्साह को देखकर मुझे यकीन है कि मेरा कार्यकाल पहले ही सफल हो चुका है।”

पंचायत चुनाव में शानदार जीत का संकल्प
हरीश गंगवार ने आगामी पंचायत चुनाव में जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल करने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि इस बार रामपुर अपना पश्चिम अलग ही लहराएगा और भारतीय जनता पार्टी पहले से भी मजबूत स्थिति में रहेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश और समर्थन
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार नारेबाज़ी करते हुए गंगवार जी का स्वागत किया। हरीश गंगवार ने इस अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा,
“मैं इस सम्मान से अभिभूत हूँ और आप सभी के प्रेम व आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

महत्वपूर्ण नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गंगवार, संतोष सिंह खैरा, जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार, भागीरथ गंगवार, नंदकिशोर गंगवार, सभासद गोपेश्वर, दुर्गेश गंगवार, प्रताप गंगवार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखन सिंह, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.