बदायूं में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की भव्य तिरंगा यात्रा

बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आवाहन पर परिषद की शाखा बदायूं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से एकत्र होकर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा वीरांगना चौक डीएम चौराहा से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा का नेतृत्व राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार, महामंत्री सरोज कुमारी एवं उपाध्यक्ष गौरव यादव ने किया।

इस मौके पर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष अजय गंगवार, खांडिए सचिव घनश्याम, फिरोज उद्दीन, इंजीनियर राजीव यादव, सोनू कुमार, मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मोहन स्वरूप गुप्ता, सिंचाई संघ से राम प्रकाश राठौर सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.