शिवशक्ति धाम डासना में रुचि तिवारी और मेघा लावण्या का भव्य सम्मान, यति नरसिंहानंद गिरी ने दिया समर्थन
शिवशक्ति धाम डासना, गाजियाबाद, 20 फरवरी 2026: शिवशक्ति धाम डासना में सनातन धर्म से जुड़ी युवतियों रुचि तिवारी और मेघा लावण्या का उनके साथियों दीपक शर्मा, गौरव सिंह, पीयूष शाह और मोहित कौशिक के साथ भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवशक्ति धाम के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्व धर्म संसद की मुख्य संयोजक डॉ उदिता त्यागी तथा यति अभयानंद जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों युवतियों और उनके सहयोगियों को सम्मानित करते हुए उन्हें सनातन धर्म की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया गया।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि रुचि तिवारी और मेघा लावण्या ने धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था और साहस का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी या नुकसान पहुंचाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं और धर्मावलंबियों ने दोनों युवतियों का स्वागत करते हुए उनके साहस और योगदान की सराहना की। आयोजन के दौरान सनातन धर्म, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता पर भी विचार व्यक्त किए गए।
शिवशक्ति धाम डासना में आयोजित इस सम्मान समारोह को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक उपस्थित रहे।
khabre junction
