ग्रेटर नोएडा में ‘इंडिया स्किल्स 2025–26’ का भव्य समापन, युवाओं के हुनर को मिला राष्ट्रीय मंच

ग्रेटर नोएडा। इंडिया स्किल्स 2025–26 नेशनल प्रतियोगिता का भव्य समापन इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। देशभर से आए प्रतिभाशाली युवाओं ने इस मंच पर अपने कौशल, नवाचार और समर्पण का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के जयंत चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश के युवाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में दीपक चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं के कौशल और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि “इंडिया स्किल्स” जैसी प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं और युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस गरिमामयी समारोह में राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संजय सिंह टाइगर, मंगल प्रभात लोढ़ा और गौरव गौतम सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समापन अवसर पर देशभर से आए युवाओं के हुनर और नवाचार को करीब से देखने का अवसर मिला। अंत में वक्ताओं ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.