Gold Side Effects: इन राशियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है सोना, पहनने से पहले जान लें ज्योतिषीय प्रभाव
Gold Side Effects:सोना यानी गोल्ड ज्वेलरी हर किसी को पसंद होती है। खासतौर पर महिलाएं सोने के गहनों की खरीदारी करते समय बेहद उत्साहित नजर आती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता। कुछ राशियों के जातकों को सोने के गहने पहनने से आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सोना पहनना अशुभ माना गया है।
वृषभ राशि को हो सकती है धन हानि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए सोने के गहने शुभ नहीं होते। यदि इस राशि के लोग गोल्ड ज्वेलरी पहनते हैं तो उनके जीवन में आर्थिक नुकसान के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है और गुस्सा जल्दी आने लगता है। सोना पहनने से इनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि को हो सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सोना पहनना अनुकूल नहीं माना गया है। ज्योतिष के अनुसार सोने के आभूषण पहनने से इन लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में गिरावट, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा धन से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।
मकर राशि में बढ़ती है नकारात्मकता
मकर राशि के लिए भी सोना शुभ नहीं माना गया है। इस राशि के लोग यदि सोने के गहने पहनते हैं तो उनकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है। साथ ही आसपास नकारात्मक वातावरण बनने लगता है, जिसका असर उनके निजी और व्यावसायिक जीवन पर पड़ता है।
कुंभ राशि को झेलनी पड़ सकती हैं पारिवारिक परेशानियां
कुंभ राशि के जातकों को भी ज्योतिष शास्त्र में सोना पहनने से मना किया गया है। सोने के आभूषण पहनने से इन लोगों के जीवन में पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। साथ ही कारोबार और धन से जुड़ी हानि के योग भी बनते हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यदि इन राशियों के जातक सोना पहनना चाहते हैं तो पहले कुंडली का विश्लेषण कर किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि संभावित नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके।
khabre junction
डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।
