Ghaziabad: बीएसएफ जवान नितिन नेहरा के निधन से बेगमाबाद में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र के बेगमाबाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के बेटे और बीएसएफ के जवान नितिन नेहरा का पंजाब के भटिंडा में सोमवार रात ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, नितिन पंजाब के भटिंडा में 55वीं वाहिनी में तैनात थे। उन्होंने वर्ष 2016 में बीएसएफ जॉइन की थी। एक साल पहले ही उनकी शादी मोनिका से हुई थी। कुछ दिन पूर्व नितिन अपनी बीमार मां के इलाज के लिए छुट्टी पर गांव आए थे और 6 अगस्त को ड्यूटी पर वापस लौटे थे।

सोमवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर भटिंडा से बेगमाबाद गांव लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे गांव में गम का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.