मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि अंतरण शुरू, 73 हजार 3 सौ महिलाओं के खाते में भेजे गए 10 -10 हजार रुपये
गांव, पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर लाखों लोगों ने देखा राशि अंतरण का लाइव कार्यक्रम
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय : लखीसराय के नगर भवन में मुख्यमंत्री महिला रोजगार रोजगार योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के खाते में दस -दस हजार रूपये की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डीबीटी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार ने लाईव कार्यक्रम के माध्यम से लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ लेकर बिहार की महिलाएं स्वावलंबी बनेगी और पुरे देश में बिहार का नाम विकसित राज्य के तौर पर दर्ज कराएंगी l उन्होंने कहा कि जीविका के गठन के बाद राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सशक्त एवं स्वावलंबी हुई हैं। इस योजना के तहत राशी अंतरण के लिए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया l
अपने उद्बोधन में श्री नरेन्द्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार ने कहा कि इस योजना से जुड़कर महिलाओं के सपने साकार होंगे , उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा l उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कार्यक्रम से भारत सरकार द्वारा संचालित लखपति दीदी अभियान को भी बल मिलेगा l माननीय प्रधानमंत्री जी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री योजना से लाभ लेकर जल्द ही बिहार सबसे ज्यादा लखपतिया दीदी वाला राज्य बन जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की जीविका निधि कार्यक्रम भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी जुड़ जायेगा l
इस कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी से पश्चिम चंपारण की रंजिता काजी, भोजपुर की रीता देवी,गया की नूरजहां खातून और पूर्णिया की पुतुल देवी ने अपने अर्श से फर्श तक के सफर और बिहार में आए बदलाव के बयार को लेकर संवाद स्थापित किया ।
इस अवसर पर महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
लखीसराय में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लाईव कार्यक्रम का आयोजन जीविका से संबद्ध 5 सौ 80 जीविका महिला ग्राम संगठन, 17 जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ , सभी प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई और जिला परियोजना कार्यक्रम समन्वयन इकाई, जीविका द्वारा किया गया l
बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा में आधुनिक तकनीक से युक्त विशेष संवाद रथ के माध्यम से लाइव कार्यक्रम को दिखाया गया और ग्रामीणों को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम में 1 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लाभुक जीविका दीदियों ने शिरकत की और लाईव कार्यक्रम को देखा l कार्यक्रम के समापन के पूर्व जिला पदाधिकारी महोदय ने मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर शपथ दिलाई l जिला पदाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को राशन कार्ड , उज्जवला योजना , स्वास्थ्य लाभ , मतदाता सूचि में नाम जुडवाने एवं लखीसराय जिला को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करते हुए स्थानीय उत्पाद की बिक्री करने हेतु जागरूक किया l उन्होंने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर बल दिया और भ्रूण हत्या रोकने हेतु उपस्थित महिलाओं एवं जीविका दीदियों को जागरूक किया ।
राशि अंतरण कार्यक्रम के अवसर पर अजय कुमार,पुलिस अधीक्षक को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजे जाने पर उन्हें जिला पदाधिकारी ने लखीसराय जिला का कॉफ़ी टेबल बुक देकर सम्मानित किया l
इस कार्यक्रम के माध्यम से लखीसराय जिला की स्वयं सहायता समूह से जुडी 73 हजार 3 सौ महिलाओं के खाते में 10 -10 हजार रुपये की राशि भेजी गयी। महिलाएं जैसे जैसे स्वयं सहायता समूह से जुड़ती जाएंगी उनके खाते में राशि अंतरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
लखीसराय स्थित नगर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार,नीरज आनंद, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नैंसी मुर्मू,अनिता कुमारी , जिला परियोजना प्रबंधक जीविका समेत कई अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
