मतदान से मतगणना तक: वज्रगृह में सुरक्षित रखी गईं EVM मशीनें, प्रत्याशी भी कर सकेंगे 24 घंटे निगरानी

  • सरफराज आलम की रिपोर्ट

लखीसराय;विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान संपन्न होने के बाद जिले में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर स्थित वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) को सभी वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत डबल लॉक सिस्टम से सील कर दिया गया है।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय घेरा बनाया गया है —
भीतरी घेरे में अर्धसैनिक बल, मध्य घेरे में बिहार पुलिस और बाहरी घेरे में जिला प्रशासन की तैनाती की गई है।
पूरे परिसर की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के जरिये की जा रही है।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के लिए विशेष क्षेत्र निर्धारित किया है, जहाँ वे स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी फुटेज का लाइव डिस्प्ले देख सकते हैं।
डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा कि मतगणना तक वज्रगृह की सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह सख्त और पारदर्शी बनी रहेगी।गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.