अभिनेत्री से राजनीति तक का सफर—सायंतिका बनर्जी बनीं TMC की मजबूत उम्मीदवार, बरानगर में तेज हुआ प्रचार

12 अगस्त 1986 को जन्मी Sayantika Banerjee आज पश्चिम बंगाल की राजनीति और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर अभिनेत्री की और कई लोकप्रिय बंगाली फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई। सायंतिका बनर्जी ने फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय क्षमता और शानदार डांस के जरिए दर्शकों का दिल जीता।

‘बिंदास’, ‘शूटर’ और ‘आवारा’ जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं और नियमित रूप से जिम व डाइट पर खास ध्यान देती हैं। फिल्मी करियर के साथ-साथ सायंतिका ने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने वर्ष 2021 ममता बनर्जी की पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC) जॉइन की थी और विधानसभा चुनाव, 2021 में उन्हें TMC ने बारानगर सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था लेकिन वह हार गई और 2024 के लोकसभा चुनावों में टिकट न मिलने के कारण वह चर्चा में रही थीं

आज सायंतिका बनर्जी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने फिल्म और राजनीति दोनों क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिलहाल वह वर्तमान समय में उत्तर 24 परगना के बरानगर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार है और सायंतिका बनर्जी जमकर चुनाव प्रचार कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.