उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत 25 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

मोदीनगर। तनिष्का भारत गैस मोदीनगर द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर कुल 25 पात्र महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया गया।

नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, दो बर्नर का चूल्हा, एक सुरक्षा होज (पाइप), एक रेगुलेटर तथा कनेक्शन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज निशुल्क प्रदान किए गए। गैस एजेंसी की ओर से सभी महिलाओं को गैस कनेक्शन के सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई, ताकि चूल्हे का इस्तेमाल करते समय किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त कर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना की सराहना की।

कार्यक्रम में मोदीनगर विधानसभा से भाजपा की माननीय विधायिका श्रीमती मंजू शिवाच, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. पवन सिंघल, जिला उपाध्यक्ष सुदेश जैन, पूर्व सभासद नवीन जायसवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। विधायिका ने सभी पात्र परिवारों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।

एजेंसी के स्वामी मुकेश गोयल ने गैस कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र महिलाओं को अपना राशन कार्ड, उसमें दर्ज सभी सदस्यों के आधार कार्ड तथा अपनी बैंक पासबुक की प्रति एजेंसी पर जमा करनी होगी।

इस अवसर पर एजेंसी का पूरा स्टाफ—मैनेजर कुलदीप, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा, अनु, अभय और राजेंद्र आदि उपस्थित

Leave A Reply

Your email address will not be published.