डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर आयोजित

फरीदाबाद, 10 सितंबर । डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र में बुधवार को निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को कैंसर से संबंधित परामर्श बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराया गया, साथ ही कैंसर की जांचों पर विशेष छूट भी दी गई।

शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. रमेश अग्रवाल, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक बंसल तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.