सिद्धार्थनगर में फर्जीवाड़े का खुलासा: एक डॉक्टर की डिग्री पर कई अल्ट्रासाउंड सेंटर, अपात्र व्यक्ति कर रहा सोनोग्राफी

न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेंटर बढ़नी पर गंभीर आरोप

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थनगर जिले में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। न्यू बलरामपुर डायग्नोस्टिक सेंटर, बढ़नी की जिलाधिकारी से शिकायत की गई है, जिसमें आरोप है कि सेंटर का रजिस्ट्रेशन डॉ. सौरभ गुप्ता के नाम पर है, लेकिन सोनोग्राफी एक अपात्र व्यक्ति – हबीब खान – द्वारा की जा रही है। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है।

एक डॉक्टर की डिग्री पर कई सेंटर चलाए जा रहे, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां
शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉ. सौरभ गुप्ता की डिग्री का इस्तेमाल कर बढ़नी, इटवा, बेवा, पचपेड़वा और बलरामपुर जैसे कई स्थानों पर अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। यह न केवल चिकित्सा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मरीजों की जान के साथ भी खिलवाड़ है।

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर सवाल, अपात्र व्यक्ति कर रहा सोनोग्राफी
सोनोग्राफी जैसी तकनीकी और विशेषज्ञता मांगने वाली प्रक्रिया को प्रशिक्षित डॉक्टर की जगह हबीब खान जैसे अपात्र व्यक्ति द्वारा कराना गंभीर मामला है। इससे साफ है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

जिलाधिकारी से शिकायत, कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच कराने और दोषियों – डॉ. सौरभ गुप्ता एवं हबीब खान – के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिले के अन्य डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेंटर्स की भी जांच कराने की जरूरत जताई है।

अधिकतर सेंटर्स पर नहीं बैठते योग्य डॉक्टर, फर्जी तरीके से हो रहा संचालन
जिले में कई डायग्नोस्टिक और पैथोलॉजी सेंटर्स बिना योग्य डॉक्टरों के फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। ये सेंटर्स नियमों को ताक पर रखकर आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.