मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम प्रत्याशी प्रत्याशी पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री डॉक्टर मोनाजिर हसन ने नामांकन का पर्चा किया दाखिल
विकास के मामले में पिछड़ चुका मुंगेर को विकास की रौशनी से करेंगे जगमग:मोनाजिर हसन
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
मुंगेर: मुंगेर विधानसभा क्षेत्र (165) एआइएमआइएम प्रत्याशी के रूप में बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कद्दावर नेता डॉ मोनाजिर हसन ने मुंगेर अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया।मुंगेर शहर के दिलावरपुर स्थित अपने आवास से नामांकन के लिए निकले डॉ मोनाजिर हसन के साथ हजारों की संख्या में समर्थक मोनाजिर हसन जिंदाबाद,असदुद्दीन ओवैसी जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश से लबरेज थे। मोनाजिर हसन के समर्थकों का उत्साह चरम सीमा पर था।
बताते चलें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद डॉ मोनाजिर हसन मुंगेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक,दो बार बिहार सरकार के मंत्री तथा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।हर आम -खास लोगों में डॉ हसन की अच्छी खासी पकड़ है।नामांकन के बाद प्रत्याशी डॉक्टर मोनाजिर हसन ने कहा कि मुंगेर विधानसभा क्षेत्र की आम जनता का अपार स्नेह व आशीर्वाद के कारण वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।उनका दावा है कि वह रिकॉर्ड मतों से मुंगेर का पुनः एक बार विधायक बनेंगे और बरसों से विकास से वंचित मुंगेर को विकास की रौशनी से जगमग करेंगे।मुंगेर के जनता-जनार्दन के भरोसे पर शत- प्रतिशत खरा उतारूंगा।
