पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा बने इनेलो नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन

ऐलनाबाद, 12 फरवरी (एम.पी. भार्गव)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला संभाल रहे थे।

संगठन में विस्तार करते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया है। इसके साथ ही पांच नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिससे बोर्ड की कुल सदस्य संख्या 6 से बढ़कर 11 हो गई है।

नवनियुक्त सदस्यों में पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एस. चौधरी, पूर्व डीजीपी एम.एस. मलिक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल, रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला तथा कमल नागपाल शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। नई नियुक्तियों से इनेलो के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.