मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पोती इला को “मामा का घर”, बेटियों को जीने दो ग्रुप ने कुरियर से भेजे कपड़े

(डॉ. एम.पी. भार्गव)विदिशा/रायसेन/भोपाल/उज्जैन। विदिशा के “बेटियों को जीने दो” ग्रुप ने रविवार को “मामा का घर” परंपरा निभाते हुए एक कपड़ों का पार्सल कुरियर के माध्यम से भेजा। यह पार्सल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा–रायसेन संसदीय सीट से सांसद तथा केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan की नवजात पोती इला के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री की बहू अमानत–कार्तिकेय सिंह चौहान ने 21 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया। नवजात बेटी के जन्म पर “बेटियों को जीने दो” ग्रुप प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने इला के लिए “मामा का घर” बी–8, 74 बंगला, लिंक रोड नंबर–1, Bhopal के पते पर कपड़ों का पार्सल भेजा।

ग्रुप की ओर से चौहान परिवार को लक्ष्मी स्वरूपा बेटी के जन्म पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं तथा बेटी के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ग्रुप प्रमुख दीपसिंह कुशवाह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भूमि कुशवाह के चौथे जन्मदिन (2 सितंबर 2021) से “बेटी बचाओ” अभियान की अलख जगाई थी। इसी संकल्प के साथ उन्होंने देशभर में बेटियों के जन्म पर नि:शुल्क कपड़े भेजने की पहल शुरू की।

उन्होंने बताया कि बिना किसी एनजीओ या संस्था के, निजी खर्चे से अब तक वे देश के विभिन्न राज्यों—नई दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश—की बेटियों को 2126 से अधिक जोड़ी कपड़े भेज एवं वितरित कर चुके हैं।

“बेटियों को जीने दो” ग्रुप की यह पहल देशभर में सराही जा रही है और बेटियों के सम्मान एवं संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ा रही है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.