अमृतसर एयरपोर्ट पर 2.66 करोड़ की विदेशी करंसी जब्त, दुबई ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट पर पकड़ी गई विदेशी करंसी

अमृतसर: डी.आर.आई (राजस्व खुफिया निदेशालय) अमृतसर की क्षेत्रीय यूनिट ने श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमृतसर पर तस्करी की एक बड़ी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए 2.66 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी करंसी जब्त की है। इस कार्रवाई में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जो स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाला था।

कपड़ों में छिपाई गई थी 11 अलग-अलग देशों की करंसी
जांच अधिकारियों ने बताया कि यात्री की डिपार्चर साइड पर तलाशी ली गई, तो उसके चेक-इन बैग से कपड़ों की परतों के बीच छिपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद हुई। इस मुद्रा में 11 विभिन्न देशों की करेंसी शामिल थी। जब्त की गई करंसी की भारतीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹2.66 करोड़ आंकी गई है।

पैसे के लालच में तस्करी में हुआ शामिल
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पैसे के लालच में इस अवैध कार्य में शामिल हुआ था। डीआरआई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

डीआरआई की लगातार सक्रियता से बढ़ रहा है दबाव
डीआरआई अमृतसर की यह कार्रवाई तस्करों पर कड़ा संदेश देती है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा तस्करी के मामलों में कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.