राजकीय विद्यालय मिठनपुरा के पांच विद्यार्थियों ने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा की पास

ऐलनाबाद÷11 सितंबर( एम पी भार्गव ) खंड के गांव मिठनपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विधालय मिठनपुरा में पांच विद्यार्थियों ने एक साथ बीएससी नर्सिंग की परीक्षा पास की । बातचीत के दौरान विद्यालय के केमिस्ट्री लेक्चार प्रहलाद सिंह छिंपा ने बताया कि मिठनपुरा के पांच बच्चों ने पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा ली जाने वाली बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल के लिए परीक्षा को एक साथ पास किया । इसमें कोमल सुपुत्री राजेंद्र 102 अंक ,सोमवीर सुपुत्र मनोज 95 ,निखिल पुत्र सतवीर 85 अंक ,रामकला सुपुत्री राम प्रताप 77 व अमन सुपुत्र दलबीर ने 57 अंक प्राप्त किये। अब ये बच्चे रोहतक यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों से बीएससी नर्सिंग का कोर्स करेंगे और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार होंगे। आपको बता दें कि इस विद्यालय के 10 छात्र मेडिकल में थे जिसमें से 1 एमबीबीएस,एक बीडीएस,एक VLDA,एक DVLTमें पहले ही सिलेक्ट हो चुके हैं विद्यालय के बच्चों की इस सफलता पर प्राचार्य राजेश कुमार बाना,स्टाफ सदस्य प्रहलाद सिंह,जालंधर सिंह,मुंशी राम, पूनम रानी,रुचिका,ममता रानी,मीनाक्षी,संदीप कुमार ,विक्की आनंद,भारती रानी ,सुभाष चंद्र ,शीशपाल ,जशनदीप सिंह ,भागीरथ, नीतूशेट्टी ,विनोद, ममता ने बधाई मैं शुभकामना देते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की वही इस दौरान राजकीय विद्यालय के प्राचार्य इस सफलता के पीछे विद्यालय स्टाफ की खूब मेहनत विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति लगन व मेहनत के साथ-साथ समस्त ग्राम वासियों के सहयोग और समर्थन की बात कही वही प्राचार्य ने सफलता के पीछे समस्त ग्रामीणों को बधाई शुभकामनाएं दी। और ग्रामीणों से निवेदन करते हुए कहा कि सभी बच्चों को वह ज्यादा से ज्यादा गांव के ही राजकीय वरिष्ठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में दाखिला दिलवाले का विशेष आग्रह किया। ताकि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके और बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ समाज की अच्छी बातों का भी अध्ययन कर सके। वही इस अवसर पर ग्राम वासियों ने भी विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति खूब मेहनत मैनेजमेंट और बच्चों के प्रति अध्यापक जनो की खूब मेहनत करने के लिए समस्त स्कूल स्टाफ को बधाई शुभकामनाएं दी और हमेशा राजकीय विद्यालय में सहयोग और समर्थन व मैनेजमेंट के साथ खड़े रहने की बात की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.