सोनभद्र में समेकित शिक्षा के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, 150 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव

सोनभद्र (घोरावल): ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल पर समेकित शिक्षा के पांच दिवसीय तीसरे बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ 09 फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल द्वारा मां वीणापाणि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि National Education Policy 2020 के तहत समेकित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में हीनभावना नहीं आएगी और वे आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में संजय यादव और संतोष सिंह ने नोडल शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और उन्हें सामान्य कक्षाओं में प्रभावी रूप से शामिल करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।

यह प्रशिक्षण 50-50 शिक्षकों के बैच में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 शिक्षकों ने भाग लेकर समेकित शिक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में स्वारथ सिंह, पूजा तोमर, वंदना, शांति, अलका साहू, दिव्या मिश्रा, अनुराधा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षकों ने प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में लागू कर दिव्यांग बच्चों को बेहतर और समान शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.