- रिपोर्ट: हरिश्चंद्र कासगंज
कासगंज जनपद के कोतवाली सोरों क्षेत्र स्थित सोरों-सहावर रोड पर एक निजी कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग कोल्ड स्टोर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे नंबर 3 में अज्ञात कारणों से लगी, जहां धान का भूसा रखा हुआ था।
आग की सूचना मिलते ही कोल्ड स्टोर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कासगंज से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे सुलगते हुए फैल रही थी, जिससे उस पर काबू पाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कोल्ड स्टोर के ऊपर टीन शेड होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। आग तक पहुंचने के लिए टीन शेड को तोड़कर ऊपर से पानी डाला जा रहा है।
करीब एक दर्जन से अधिक दमकल कर्मी सीढ़ियों के सहारे तीसरी मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
khabre junction
