फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने देसी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 09 जून को क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अपने गुप्त सुत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर(25) वासी गाँव नसीरपुर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश हाल बडखलपुल फ्लाई ओवर के निचे झुग्गी को विवेकानंद पार्क सेक्टर 21 से देशी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना NIT फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और देसी कट्टा को मथुरा बस अड्डा से किसी व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 9 मामलें चोरी के दर्ज है।
आरोपी को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया।
