Faridabad News: ओल्ड रेलवे अंडरपास के जलभराव में डूबी कार, दो की मौत; ऑफिस से जा रहे थे घर

बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण से सड़कें लबालब है। इन सबके बीच ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। पुलिस ने बयान में कहा कि कार को अंदर जाने से रोका गया लेकिन वो नहीं माने।

ओल्ड रेलवे अंडरपास में जल भराव की वजह से कार डूब गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमाश्रय शर्मा और विराज के रूप में हुई है।

दोनों यहां ग्रेटर फरीदाबाद में रहते थे और गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में जॉब करते थे। मृतक का नाम पुण्य शर्मा और विराज था। पुण्य शर्मा बैंक के मैनेजर थे और विराज कैशियर थे।

अब ओल्ड अंडर पास फरीदाबाद का नाम बदल के मौत का अंडर पास नाम रख देना चाहिए क्योंकि आए दिन इसमें कोई न कोई हादसा होता रहता है ना तो प्रशासन इस कोई ध्यान देता है न सरकार

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.