फरीदाबाद के अनंगपुर और मेवला महाराजपुर में अरावली की जमीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की। करीब आठ फार्म हाउस और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। महिलाओं ने जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हटाया और कार्रवाई पूरी की।
फरीदाबाद में अनंगपुर और मेवला महाराजपुर में अरावली की जमीन पर बने निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की। करीब आठ फार्म हाउस और अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान वन विभाग की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा, महिलाओं ने जेसीबी के सामने खड़े होकर विरोध किया। महिला को पुलिस कर्मियों ने मौके से हटाया और कार्रवाई पूरी की।
जिला वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नगर निगम की मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में अरावली में अवैध रूप से बने फार्म हाउस में तोड़फोड़ की गई। पूरे दिन हुई कार्रवाई में टीम ने अवैध रूप से बनी आठ इकाइयों को ढहाया। इस दौरान वन विभाग की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा।
संचालक अधिकारियों से समय मांगते रहे, लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। लोगों ने दस्तावेज दिखाकर निर्माण के वैध होने का दावा भी किया, लेकिन कार्रवाई जारी रही। अनंगपुर में जेसीबी के सामने खड़ी होकर महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद भी विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
जिला वन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे राजकुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की गई। अरावली में अवैध रूप से बने सभी निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी है। पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ से पहले विभाग की ओर से लोगों को नोटिस दिए गए थे।
