फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट, शहर के विकास पर हुई चर्चा

चंडीगढ़. मंगलवार को फरीदाबाद की महापौर  प्रवीण जोशी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री के साथ नगर निगम फरीदाबाद से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री सैनी ने फरीदाबाद के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महापौर प्रवीण जोशी ने कहा, “मुख्यमंत्री का सकारात्मक सहयोग फरीदाबाद को स्वच्छ, स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

यह मुलाकात न केवल फरीदाबाद के विकास कार्यों को गति देगी बल्कि शहरी प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.