हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे 9 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। हादसे के वक्त झूले पर कई लोग सवार थे। सभी घायलों को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत होने की भी सूचना है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को झूला ऊपर की ओर अटक गया था, जिसके बाद लोग चिल्लाने लगे। एक चश्मदीद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि लोग मदद के लिए दौड़े और कुछ लोगों को झूले से उतारने की कोशिश की गई। इसी दौरान नीचे उतरते समय झूले की रेलिंग ऊपर से गिर गई। चश्मदीद के अनुसार, हादसे के समय झूले पर करीब 14-15 लोग सवार थे।
यह सूरजकुंड मेले में हुआ दूसरा बड़ा हादसा बताया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को ही मेला परिसर में गेट नंबर-2 गिर गया था, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई।
लगातार हो रहे इन हादसों ने सूरजकुंड मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और मेला प्रबंधन की ओर से अब सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है।
गौरतलब है कि फरीदाबाद में हर साल आयोजित होने वाला सूरजकुंड मेला इस वर्ष 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चल रहा है। यह मेला केवल शिल्प और खरीदारी का केंद्र नहीं, बल्कि लोककला, संगीत, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय संवाद का भी एक प्रमुख मंच है। देश-विदेश से आए कलाकार और पर्यटक यहां भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक कला का अनुभव करते हैं।
1 Comment
Leave A Reply
Cancel Reply
A really good blog and me back again.