फरीदाबाद: जननायक जनता पार्टी ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 4 दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
- रिपोर्ट- नीरज मित्तल
फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी (JJP) के जिला कार्यालय पर आज जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। इस कार्यकारिणी में करीब 4 दर्जन से अधिक पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह नियुक्तियां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा और युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष टीका टीकाराम भारद्वाज, प्रधान महासचिव परविंदर सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जबकि अमर सिंह दलाल, हातम आधाना, जयप्रकाश दुल, धर्मवीर काली रमन, मोमिन खान, धीरज ठाकुर, पूर्ण चाहर, देवेंद्र बैरागी समेत कई नेताओं को महासचिव बनाया गया है। साथ ही राजेश डागर, डॉ. एस. पी. सिंह, परविंदर कौशिक, सरवन त्यागी, जावेद अख्तर, बोनी ठाकुर, दिगम्बर काद्यान, शिवम् शर्मा, राहुल, बबलू सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
जिला अध्यक्ष ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी आगामी 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की 112वीं जयंती पर प्रदेशभर में 112 कार्यक्रम आयोजित करेगी। इनमें बुजुर्ग स्वतंत्रता सेनानियों और सहयोगियों को सम्मानित करना, वृद्ध आश्रमों में फल वितरण, शहर की सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां और चौधरी देवीलाल की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत शामिल होंगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला, किसान सेल जिला अध्यक्ष अमर नरवत, राजवीर गुर्जर, नाहर सिंह चौहान, बेगराज नागर, रणजीत ठाकुर, भारत यादव, मो. शरीफ समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
