रामपुर। कारवान-ए-अदब, रामपुर द्वारा “महफ़िल-ए-जश्न-ए-ज़ैद-ए-शहीद” का भव्य आयोजन इमामबाड़ा क़िला रामपुर में किया गया। इस साहित्यिक महफ़िल में देश के सुप्रसिद्ध शायरों ने अपनी शायरी से देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कारवान-ए-अदब की ओर से विख्यात शायर शहज़ादा गुलरेज को उनकी 55 साला अदबी खिदमात (साहित्यिक सेवाओं) के सम्मान में कारवान-ए-अदब लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें जनाब हसन अहमद साहब (पूर्व विधायक मुस्तफाबाद, दिल्ली पीसीएस अधिकारी), जनाब अशजे रज़ा ज़ैदी (अध्यक्ष, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, उत्तर प्रदेश) और जनाब शाह रज़ा शाही साहब (नौगावा सादात) के हाथों प्रदान किया गया।
इस मौके पर हजारों की तादाद में मौजूद श्रोता, शायर और विशिष्ट अतिथियों ने शहज़ादा गुलरेज को दिल से मुबारकबाद दी और उनके बेहतरीन अदबी योगदान को सराहा।
महफ़िल के नाज़िम राशिद हिलाल ने भी इस अवसर पर शहज़ादा गुलरेज के चुनिंदा और मयारी अशआर पेश कर उन्हें श्रद्धांजलि व सम्मान अर्पित किया।
कार्यक्रम का माहौल अदबी रंग और जज़्बे से सराबोर रहा, जहाँ शेरो-शायरी की महक देर रात तक गूंजती रही।
