लखनऊ में फर्जी SOG टीम गिरफ्तार: नकली पुलिस बनकर करते थे ठगी, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक फर्जी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का भंडाफोड़ करते हुए 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करते थे और निवेश के नाम पर पैसे डबल करने का झांसा देते थे।

गोमतीनगर पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सरगना विशाल कुमार, रामबहादुर, राम प्रसाद और अंजनी कुमार शामिल हैं। ये सभी खुद को पुलिस की SOG टीम का सदस्य बताते थे और वर्दी की आड़ में लोगों से ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह खासतौर पर निवेश के नाम पर लोगों को ठगता था। उनके पास से 500-500 रुपये की साइज की 30 चिल्ड्रन बैंक की नकली नोटों की गड्डियां और 8 गड्डियां बरामद हुईं, जिनके ऊपर असली 500 रुपये का नोट चिपका हुआ था ताकि लोग धोखा खा जाएं।

इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व नेटवर्क की तलाश जारी है। लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.