कासमपुर खोला में दुर्गा माता मंदिर में मेला आयोजित, दो दिवसीय विशाल दंगल में पहलवानों ने दी प्रतिद्वंदी को पटखनी

-

मीरापुरः कासमपुर खोला गांव में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिवार में मेला और विशाल दंगल आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तथा मनौती मांगी।
बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय मेले में प्रथम दिन दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। मेले में सजी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की तथा मेले का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व पूर्व प्रधान रामसिंह ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण संस्कृति की पहचान बन चुके ऐसे मेले न केवल पारंपरिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। दंगल में आसपास के जनपदों समेत हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व उत्तराखंड के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। बडी संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गडगडाहट से पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

दंगल का संचालन शिक्षक मदनपाल सिंह व दीपक धीमान ने किया। डा. संजय व सनोज निर्णायक मंडल में रहे। इस अवसर पर रंधावा प्रधान, पंकज प्रधान, वेदपाल सिंह, सुखपाल सिंह, नीरज कुमार, राहुल कुमार, ब्रह्मसिंह, ध्यान सिंह, जोगिंद्र दूधिया, कुलदीप, सतेंद्र, रविश कोहली, सोनू मास्टर, संदीप शर्मा, अरूण शर्मा, संतलाल, ओमेंद्र, सुनील, रणपाल सिंह, गन्नू सिंह, ओमपाल, मदन सिंह, चरण सिंह, मिस्टर, बालेश्वर, कर्णवीर, सुनील कुमार, नीरज, राकेश, बाबूराम, पप्पू शर्मा, अमरीश, विनोद कोहली, सौरभ शर्मा, अनिल, राजसिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.