कार्यकारी अभियंता व कर्मचारियों में मांगों को लेकर बनी सहमति, धरना किया रद्

ऐलनाबाद, 23 अप्रैल( एमपी भार्गव) स्थानीय लोक निर्माण विभाग भवन व मार्ग मंडल नंबर 2 सिरसा के पत्र क्रमांक 1297 के तहत हरियाणा पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ ब्रांच ऐलनाबाद को मांगों व समस्याओं के समाधान हेतु बातचीत के लिए बुलाया गया। मीटिंग में एक्सईएन संजय सभरवाल, उपमंडल अभियंता श्रवण कुमार, उपमंडल अभियंता महेन्द्र सिंह अनिल कुमार, डिप्टी सुपरीडेंट राजकुमार, वरिष्ठ लिपिक के अलावा हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण लाल गुर्जर, बीएंड आर ब्रांच ऐलनाबाद के प्रधान हरीराम जाजड़ा, सचिव अजीत हुसैन, वरिष्ठ उपप्रधान राकेश कुमार, कार्यालय सचिव बिट्टू कंडारा, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण कंडारा, जनस्वास्थ्य शाखा सचिव भाल सिंह जाखड़, सिरसा ब्रांच कोषाध्यक्ष बलवान सिंह उपस्थित रहे। मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता व कर्मचारियों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। जिसमें तबादलारत कर्मचारियों के तबादले रद्द किए गए। वर्ष 2024-27 की एलटीसी देने, फील्ड कर्मचारियों को साबुन, डस्टर, बरसाती के ऑर्डर भी किए गए, जो आज दे दी जाएगी। वरिष्ठता के आधार पर बेलदारों से मेट बना दिए जाएंगे, यात्रा भत्त्तों, बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा सहित 12 सूत्रीय मांगों का मौके पर समाधान कर दिया गया व बाकि मांगें आगामी एक सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी। बैठक में ब्रांच ऐलनाबाद के प्रधान हरीराम जाजड़ा ने बताया कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में होने के कारण व लंबित मांगों का निपटान देने उपरांत 23 अप्रैल को किया जाने वाला धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ मांगों का समाधान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो आगामी बैठक बुलाकर संघर्ष किया जाएगा। ब्रांच व जिला के सभी पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृष्णलाल गुर्जर का मीटिंग के लिए मध्यस्ता करवाने पर आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.