एटा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार 

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा:- जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना मलावन पुलिस द्वारा अभियुक्त इमरान पुत्र इरफान निवासी फगनौल थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0सं0 146/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.