अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ट्रस्ट) के नगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) रामपुर बने इंजीनियर हर्षित सक्सेना

रामपुर, सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेटर इंजीनियर हर्षित सक्सेना को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ट्रस्ट) रामपुर का नगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप सक्सेना एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना की संतुष्टि पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। जनपद रामपुर में संगठन को मजबूती देने के लिए युवाओं की विशेष मांग पर उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपनी कर्मठता, स्वच्छ छवि और ईमानदारी के लिए जाने जाते है। उनके मनोनयन से युवाओं में आशा की किरण जागृत हुई है। वहीं इंजिनियर हर्षित सक्सेना ने विश्वास दिलाया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है वह उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अपने कार्यों द्वारा संगठन को गौरवान्वित करेंगे। युवा संगठन की नींव है उनका सम्मान सर्वोपरि है। युवाओं का सम्मान मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.