ऐलनाबाद पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सफल खुलासा, प्रोडक्शन वारन्ट पर दुसरा आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद 30 जुलाई ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान आरोपी कुलदीप पुत्र रामदास उर्फ रामू बिहारी वासी वार्ड नम्बर 15 नजदीक धर्मकान्टा रानिया जिला सिरसा को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है ।
प्रबन्धक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहें ने बताया कि दिनांक 20.05.2025 को अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नं. 12 ऐलनाबाद ने थाना ऐलनाबाद में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी Hero CD Deluxe मोटरसाइकिल (HR44D-4005) मामा भांजा गली के पास से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में 168/2025 धारा 305 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
अनुसन्धान के दौरान दिनांक 25.05.2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी बिट्टू पुत्र दलीप राम निवासी वार्ड 15 रानियां को काबू कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को स्वीकार किया तथा बताया कि उसका साथी कुलदीप पुत्र रामदास उर्फ रामू बिहारी उक्त भी वारदात में शामिल था।
बिट्टू की निशानदेही पर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बालासर रोड रानिया से बरामद की गई तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी क्रम में कुलदीप के खिलाफ भी साक्ष्य मिलने पर उसे जिला जेल सिरसा से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने भी जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार करके पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.