ऐलनाबाद: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पर्वतारोही चाँद माही के मिशन माउंट एवरेस्ट विदआउट ऑक्सीजन के लिए दी आर्थिक सहयोग राशि

ऐलनाबाद, 18 सितंबर ( एम पी भार्गव) राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद के प्रिंसिपल श्री विद्याधर बेनीवाल और स्टाफ सदस्यों ने ऐलनाबाद निवासी सुप्रसिद्ध पर्वतारोही हुकम चंद उर्फ चाँद माही को उनके मिशन माउंट एवरेस्ट विदआउट ऑक्सीजन के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इस मौके पर विद्यालय परिवार ने पर्वतारोही को मिशन की सफलता हेतु शुभकामनाएं भी दीं।

उल्लेखनीय है कि चाँद माही एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तरी भारत के प्रमुख पर्वतारोही के रूप में पहचान बना चुके हैं। आर्थिक तंगी के कारण वे कई बार अपने सपनों को पूरा करने में पिछड़ जाते थे, लेकिन अब क्षेत्र की अनेक सामाजिक संस्थाएं और स्थानीय लोग उनके नेक और साहसिक अभियान को देखते हुए निरंतर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

इस सहयोग से चाँद माही का मनोबल और भी ऊँचा हो गया है। उनका कहना है कि समाज के सहयोग और आशीर्वाद से वे न केवल इस अभियान को पूरा करेंगे, बल्कि क्षेत्र का नाम भी रोशन करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.