ऐलनाबाद 6 जुलाई ( एम पी भार्गव ) : गांव भंगु के पास सी.आई.ए.ऐलनाबाद की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जिला पुलिस की सी.आई.ए.ऐलनाबाद ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरा पोस्त तस्कर को मोटर साईकल व 05 किलो 10 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र लीलराम वासी भंगु के रूप में हुई है।
सी.आई.ए.ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव भगुं के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मोटर साईकल मे रखे कट्टे में 5 किलो व 10 ग्रांम चरा पोस्त बरामद हुई।।, आरोपी के खिलाफ थाना बडागुढा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सी.आई.ए.ऐलनाबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिहं ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी को यह नशा कहां से प्राप्त हुआ, कहां सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी में और कौन-कौन व्यक्ति संलिप्त हैं। यह कार्यवाही जिला सिरसा में नशा मुक्त सिरसा अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और तस्करी की जड़ तक पहुंचना है।
परिवारिक जमीन विवाद के झगडा मे छह आरोपी गिरफ्तार।
ऐलनाबाद 6 जुलाई ( एम पी भार्गव ) थाना ऐलनाबाद पुलिस ने पारिवारिक जमीन के आपसी विवाद से जुड़े एक फर्जीवाड़ा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मुदई सुखप्रीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी ढाणी सिधु, मिठनपुरा, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा के ब्यान पर दर्ज किया गया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि जमीन संबंधी दस्तावेजों में धोखाधड़ी कर उसे नुकसान पहुँचाया गया।
इस संबंध में थाना ऐलनाबाद में मुकदमा संख्या 195 दिनांक 06.06.2025 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1), 118(3), 191(2), 191(3), 190 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गहनता से जांच के उपरांत डॉक्टर की राय प्राप्त होने पर धारा 118(2) भी जोड़ी गई।
पुलिस ने निम्नलिखित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया:
1. जगतार सिंह पुत्र गुरजंट सिंह
2. सहकदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह
3. बलदेव सिंह पुत्र काहन सिंह
4. जगदीप सिंह पुत्र पाल सिंह
5. पाल सिंह पुत्र काहन सिंह
(सभी निवासी: ढाणी सिधु, गांव मिठनपुरा, तहसील ऐलनाबाद, जिला सिरसा)
गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच आगे भी जारी है।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर
ऐलनाबाद 6 जुलाई (एम पी भार्गव )थाना नाथूसरी चौपटा में विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद पुत्र राकेश निवासी खारिया को जयपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में शिकायत अमित पुत्र सतपाल निवासी गिगोरानी द्वारा दी गई थी, जिसमें आरोप था कि प्रमोद समेत राकेश, सुनीता, सीमा व सुभाष ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख की ठगी की। पूर्व में चार आरोपी राकेश, सुनीता, सीमा व सुभाष पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आरोपी प्रमोद के खाते में 2.70 लाख की राशि प्राप्त हुई थी, जिसकी बरामदगी हेतु उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से 35,000 की राशि बरामद की है। आगे की पूछताछ व बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।
अवैध हथियार सप्लाई के आरोपी ने अदालत से अग्रिम जमानत के बाद किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऐलनाबाद सिरसा, 05 जुलाई ( एम पी भार्गव ) जिला पुलिस सिरसा द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार आपूर्ति के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी साहिल पुत्र फकीर चंद वासी, गांव दडबा कलां, ने माननीय अदालत से अग्रिम जमानत प्राप्त करने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आरोपी को पुलिस द्वारा तफ्तीश में शामिल कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा किया गया है। प्राथमिक पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि साहिल अवैध हथियारों की आपूर्ति में संलिप्त रहा है। अनुसंधान के दौरान आरोपी के कब्जे से 2000 की राशि भी बरामद की गई है।
