रामपुर में खस्ता हाल विद्युत व्यवस्था: पहाड़ी गेट के लोग अंधेरे में जीने को मजबूर

रामपुर के पहाड़ी गेट क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बुरी तरह चरमराई हुई है। सुबह, दोपहर, शाम और रात – दिन के चारों पहर बिजली गुल रहने से आम जनता बेहद परेशान है। स्थिति यह है कि लोग गर्मी और अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हो गए हैं।

लापरवाह बना विभाग, जनता बेहाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली घर जैई समेत अन्य संबंधित केंद्रों के फोन नंबर या तो उठाए नहीं जाते या ‘बिजी टोन’ पर डाल दिए जाते हैं। विभागीय कर्मचारियों की इस उदासीनता ने समस्या को और भी गंभीर बना दिया है।

फॉल्ट और मरम्मत के नाम पर हो रही कटौती
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कभी तार टूटने तो कभी फॉल्ट सुधारने के नाम पर दिनभर बिजली काट दी जाती है। लेकिन हकीकत यह है कि यह प्रक्रिया कई दिनों से चल रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि विभाग जानबूझकर बिजली आपूर्ति में बाधा डाल रहा है।

जिम्मेदार बन रहे बेपरवाह
स्थानीय नागरिकों ने कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले। शिकायतें डीएम स्तर तक पहुंच चुकी हैं, बावजूद इसके जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जनता की मांग
पहाड़ी गेट क्षेत्र के मोहल्लों के लोग अब सख्त नाराज़ हैं और मांग कर रहे हैं कि बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए,

दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई हो,

उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए एक सक्रिय और जवाबदेह हेल्पलाइन बनाई जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.