नशा आज की एक गंभीर समस्या: डा. सज्जन कुमार

 ऐलनाबाद 13.अगस्त ( एम पी भार्गव ) जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्या डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा प्रो.सावन कुमार, प्रो.अशोक कुमार द्वारा एंटी ड्रग कमेटी के संयोजन में नशा मुक्ति जागरूकता हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस आयोजन में सबसे पहले प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है । नशे के लिये समाज में शराब, गांजा, भांग, अफीम, जर्दा, गुटखा, तम्बाकू और ध्रूमपान बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, चिलम सहित चरस, स्मैक, कोकिन, ब्राउन शुगर जैसे घातक मादक दवाओं और पदार्थो का उपयोग किया जा रहा है । इन जहरीले और नशीले पदार्थो के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक हानि पहुंचानें के साथ ही इससे सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। नशा किसी प्रकार का भी हो व्यक्तित्व के विनाश, निर्धनता की वृद्धि और मृत्यु के द्धार खोलता है। इसके कारण परिवार तक टूट रहे हैं। आज का युवा शराब और हेरोइन जैसे मादक पदार्थो का नशा ही नहीं बल्कि कुछ दवाओं का भी इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहा है। इस आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त करना परमावश्यक है। इसके बाद नशामुक्ति जागरूकता शपथ का आयोजन किया गया। प्रो. सावन कुमार ने सभी बच्चों को समाज को नशामुक्त करने की शपथ दिलाई। जिसमे अस्सी से अधिक बच्चों ने भाग लिया।इसके साथ ही क्यू आर कोड को स्कैन करके सर्टिफिकेट जेनेरेट करने की प्रक्रिया भी बताई गई।ताकि सभी बच्चों को इसमें शामिल किया जा सके। इस मौक़े पर शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.