मोदीनगर, फरवरी 2026। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के छतरी वाले मंदिर परिसर में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास की भावना को मजबूत करने वाला है, जिससे देश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि बजट में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे आमजन के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया दूरदर्शी बजट बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बजट से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
khabre junction
