प्रयागराज महाकुंभ-2025 के पवित्र गंगाजल का घर-घर वितरण, पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया श्रद्धालुओं का उत्साह
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ-2025 के संगम से लाए गए पवित्र गंगाजल को घर-घर पहुंचाने के अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, विन्ध्याचल “आर.पी. सिंह” एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” द्वारा आज, 10 मार्च 2025, को पुलिस लाइन मिर्जापुर में श्रद्धालुओं, व्यापारियों, पत्रकारों और आमजन में वितरित किया गया।
गंगाजल पाकर उमड़ी श्रद्धा, भक्तों में खुशी
गंगाजल प्राप्त कर श्रद्धालुओं में गंगा मां के प्रति अपार श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। सभी ने उत्साह और आस्था के साथ पवित्र जल को ग्रहण किया। शासन की मंशा के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्य महाकुंभ की पुण्यधारा को जन-जन तक पहुंचाना है, जिससे लोगों की आध्यात्मिक आस्था और मजबूत हो सके।
चौकीदारों को प्रोत्साहन, मिली साइकिलें
इसके बाद आईजी आर.पी. सिंह और एसएसपी सोमेन बर्मा ने जनपद के विभिन्न थानों में नियुक्त चौकीदारों (ग्राम प्रहरियों) को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और अच्छा कार्य करने वाले चौकीदारों को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल प्रदान की। इससे ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की योजना है।
पुलिस मेंस हॉस्टलों के लिए विशेष सुविधा
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर संचालित पुलिस मेस में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता के हॉटपॉट बर्तन भी प्रदान किए गए। इससे पुलिस कर्मियों को बेहतर भोजन सुविधा मिलेगी और उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।
गंगाजल वितरण और पुलिस विभाग के कल्याणकारी प्रयासों से यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक सुखद अनुभूति का अवसर बना।
