गृह कर और जलकर नोटिसों से न डरें न घबराएं – शैलेन्द्र शर्मा
हर मुश्किल का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा
रामपुर नगर पालिका में ईओ कार्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी,कर निर्धारण अधिकारी अनिकेत सिंह मय राजस्व निरीक्षक गणों के साथ एक बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा बांटे जा रहे प्रस्तावित जलकर एवं गृह कर नोटिसों के संबंध में चिंता जताते हुए कहा की इन नोटिसों से आम व्यापारी समाज और आम जनता में डर, भ्रम, और रोष फैल रहा है जिसे व्यापार मंडल नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर दूर करना चाहता है। शर्मा ने कहा की जलकर एवं गृहकर के संबंध में अपनायी जा रही सम्पूर्ण कार्यप्रणाली को कानूनी प्रक्रिया और उसके मकड़ जाल में आमजन को न फंसाया जाए बल्कि व्यापक जनहित में उदार मन से उसके संतुष्टि जनक समाधान एवं आम जन की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए हमें काम करना होगा।
केवल जी०आई०एस० सर्वे के आधार पर कर निर्धारित करना उचित नहीं है दुकान और मकान का सही कारपेट एरिया या उसके अंदर कितनी जगह कर योग्य है या वह मकान कितना नया कितना पुराना है यह बात सही तरीके से स्थापित करने के लिये उचित उपाय आवश्यक हैं वरना जन सहयोग प्राप्त नहीं हो सकता है जिसके लिए नगर पालिका को जन विश्वास हासिल कर कर निर्धारण करना चाहिए।
इस संबंध में हुई चर्चा पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया और तय पाया कि जो भी नोटिसें नगर पालिका द्वारा जारी किए गए हैं उन पर आपत्ति आने पर समुचित उदार रूप से विचार कर कर निर्धारण किया जाएगा ।
बैठक में यह भी तय पाया कि नगर के पांचों ज़ोन क्षेत्रों में सार्वजनिक रूप से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर (कैम्प) लगाकर लोगों से आपत्तियां स्वीकार की जाएगीं और यदि जरूरी हुआ तो निरीक्षण कर इसकी पुष्टि भी की जाएगी, गृह कर एवं जलकर लगाया जाएगा समाधान के प्रत्येक स्तर पर उ०प्र०उद्योग व्यापार को शामिल रखा जायेगा।
वस्तु स्थिति के गहन अध्ययन और परीक्षण के लिए संवाद का आयोजन लगातार क्रमिक अन्तराल पर आयोजित किया जायेगा और व्यापक जनहित के मद्देनजर पूरी ताक़त और कोशिश से समाधान निकाला जाएगा।
मीटिंग में प्रमुख पदाधिकारी जिनमें……………
मौजूद रहे।
जिला महामंत्री शाहीद शम्सी नगर अध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान मीडिया प्रभारी हारिस शम्सी प्रदीप खंडेलवाल
चंद्र प्रकाश रस्तोगी हरीश अरोड़ा जगन्नाथ चावला इमरान सलीम बिलाल शम्सी शकैब अहमद नसीम खान राजीव अग्रवाल
नूर मोहम्मद खान नजमी खान
राम गुप्ता पुष्कर अग्रवाल काशिफ खान फैसल हबीब मुराद खान साउद शमसी
आदि मौजूद थे.
