डीएम मिथिलेश मिश्र ने एक बार फिर मानवता का दिया परिचय, सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए भेजा अस्पताल

पीड़ित के इलाज के दौरान देखभाल के लिए एक सुरक्षाकर्मी को छोड़ कमिश्नर की बैठक में शामिल होने के लिए गए मुंगेर

लखीसराय(सरफराज आलम)डीएम मिथिलेश मिश्र एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अपने सरकारी वाहन से अस्पताल भेजा। अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े युवक को सरकारी वाहन के साथ इलाज के दौरान देखभाल के लिए अपने एक सुरक्षा कर्मी को भी उसके साथ भेजा। समय पर इलाज के बाद पीड़ित युवक के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार बताया जा रहा है।दरअसल मंगलवार को जब डीएम मिथिलेश मिश्र सूर्यगढ़ा के रास्ते मुंगेर में आयोजित कमिश्नर के साथ बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहलवान चौक के निकट लगभग 30 से 35 वर्ष उम्र के युवक को सड़क किनारे अचेत अवस्था में देखा। जिसकी पहचान स्थानीय पुरानी बाजार निवासी प्रकाश तांती के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। पीड़ित का सिर फटा हुआ था एवं उससे खून गिर रहा था। युवक पर नजर पड़ते ही उन्होंने अपने सरकारी वाहन को रुकवाया। वाहन से उतरकर अपने सुरक्षा कर्मी के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सूर्यगढ़ा सीएचसी भेजते हुए सीएचसी में बेहतर इलाज नहीं होने की स्थिति में शहर के विद्यापीठ चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करते हुए अपने खर्चे से इलाज करने की बात कह सुरक्षाकर्मी को साथ भेज दिया। हालांकि पीड़ित को निजी अस्पताल भेजने की नौबत नहीं आई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज व सिटी स्कैनिंग जांच के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक के निगरानी में पीड़ित का इलाज चल रहा है। डीएम अपने साथ जा रहे एक सुरक्षा कर्मी को पीड़ित के इलाज के दौरान देखभाल के लिए उनके साथ ही छोड़ दिया। अन्य सुरक्षा कर्मी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुंगेर निकल गए। डीएम की इस पहल की एक बार फिर क्षेत्र में प्रशंसा हो रहा है। ज्ञात हो लगभग 20 दिन पूर्व मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती को भी डीएम ने अपने वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.