दीपावली को मिली वैश्विक पहचान, यूनेस्को ने शामिल किया ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ की सूची में

भारत के प्रमुख और पावन त्योहार दीपावली को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी मान्यता मिल गई है। यूनेस्को की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में दीपावली को Intangible Cultural Heritage of Humanity (अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर) की सूची में शामिल कर लिया गया है। यह भारत के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

भारत का पांचवां त्योहार जिसे मिली यूनेस्को मान्यता

इससे पहले योग, कुंभ मेला, दुर्गा पूजा और रामलीला को यह सम्मान दिया जा चुका है। दीपावली अब भारत का पांचवां त्योहार बन गया है जिसे वैश्विक सांस्कृतिक पहचान प्राप्त हुई है।

सिर्फ हिंदू ही नहीं, कई धर्मों का साझा उत्सव

यूनेस्को ने माना कि दीपावली केवल हिंदुओं का त्योहार नहीं है, बल्कि

सिख,

जैन

और बौद्ध समुदायों
के लिए भी इसका अत्यंत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।
भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस सहित कई देशों में दीपावली बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। इसकी व्यापकता और सांस्कृतिक गहराई को देखकर इसे वैश्विक धरोहर की सूची में सम्मिलित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.