मलिन बस्तियों के बच्चों को बांटी गई दीपावली किट और साथ ही मनाया गया दान उत्सव

मुरादाबाद: परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने परियोजना पाठशाला के अंतर्गत संचालित कम्युनिटी मॉडल आदर्श कॉलोनी में पाठशाला में पढ़ने वाले मलिन बस्तियों के 50 बच्चों को व डे बोर्डिंग पाठशाला स्कूल में पढ़ने वाले 25 बच्चों को दीपावली किट्स बांटी व दान उत्सव के अंतर्गत कांशीराम कम्युनिटी सेंटर के लोगों को लगभग 500 किलोग्राम कपड़ों का वितरण लगभग 150 लोगों को किया गया।

Diwali kits distributed to slum children and charity festival celebratedदीपावली किट्स में संस्था ने मिठाई, फुलजड़ी, चरखी, पॉप-पॉप पटाखा आदि सामान रखकर दिया था साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि हम दीपों के त्यौहार दीपावली को क्यों मनाते है। इस कार्यक्रम में संस्था की तरफ से संस्थाध्यक्ष कपिल कुमार जी, परियोजना प्रभारी प्रिंस चौहान, संचार प्रभारी आदित्य जी, कोषाध्यक्ष विवेक जी, परियोजना सहप्रभारी नेहा शर्मा, मानसी मेहरोत्रा, रुद्र व अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.