जिला पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग की ठगी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा

ऐलनाबाद 18 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) साइबर क्राइम थाना सिरसा पुलिस ने साइबर ठगी से संबंधित एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत प्रधान पुत्र राजेश कुमार प्रधान निवासी नजदीक हनुमान मंदिर, गांव निधिपाली, जिला गंजम (उड़ीसा), हाल निवासी नानकपुरा हरी नगर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है ।
प्रबंधक साइबर क्राइम थाना सिरसा उप नि 0 सुभाष चन्द्र ने बताया की शिकायत कर्ता डॉ. पंकज गुप्ता पुत्र श्री पवन कुमार गुप्ता निवासी सांगवान चौक, सिरसा ने थाना साईबर क्राइम सिरसा में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें “Wealth Creation Forum 35” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर तथा कथित “CHCP SEI” ऐप के माध्यम से निवेश के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप संचालकों ने स्वयं को SEBI से मान्यता प्राप्त बताकर भरोसा दिलाया और विभिन्न बैंक खातों में लगभग 3.30 लाख रुपये की राशि निवेश के नाम पर ठग ली गई।
शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी पी.एस.आई. सुरेन्द्र कुमार द्वारा NCRP शिकायत की गहन जांच के दौरान प्राप्त बैंक रिकॉर्ड से यह पुष्टि हुई कि शिकायतकर्ता की राशि इंडसइंड बैंक खाता में गई, जिसका खाता धारक आरोपी श्रीकांत प्रधान पाया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई दिनांक 17.10.2025 को आरोपी श्रीकांत प्रधान पुत्र राजेश कुमार प्रधान निवासी नजदीक हनुमान मंदिर, गांव निधिपाली, जिला गंजम (उड़ीसा), हाल निवासी नानकपुरा हरी नगर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइबर ठगी के अपराध स्वीकार किया । आज आरोपी को अदालत में पेश करके उन्हें न्यायिक हिरासत मे भेज दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.