SIR कार्य में लापरवाही पर जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, 5 BLO निलंबित

  • रिपोर्ट : शाहबाज़ खान

Rampur News :रामपुर में SIR (Special Identification Revision) कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में कार्य में लापरवाही पाए जाने पर 5 बीएलओ (BLO) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि SIR प्रक्रिया शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसे पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी के अनुसार रामपुर में SIR कार्य तेज गति से चल रहा है और अब तक 16% लोगों के फॉर्म ऑनलाइन फीड किए जा चुके हैं। प्रशासन इस पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।

जिलाधिकारी ने दोहराया कि SIR अपडेट कार्य जनहित से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.